अंबेडकरनगर। 04 मार्च, 2025
श्री कमला पंडित ब्रह्मदेव स्थान पर 50 वें अखंड रामायण पाठ का समारोहपूर्वक समापन हुआ। सप्ताह भर चलने वाले रामायण पाठ के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में देश के विभिन्न प्रांतों-शहरों के दर्शनार्थियों के साथ भारी संख्या में इलाकाई लोगों ने सहभागिता की।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व से ही अखण्ड रामायण पाठ की यहां शुरुआत हुई थी। करीब एक सप्ताह तक रामायण पाठ का क्रम जारी रहा। इस दौरान महंत परिवार के सभी लोगों ने भगवान भोले नाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों को जलाभिषेक, पूजन अर्चन करके देशवासियों के सुख समृद्धि व विश्व शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं। अखंड रामायण पाठ के अंतिम दिन हवन आरती की गई। अखंड रामायण पाठ के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जो देर रात तक जारी रहा। अखंड रामायण पाठ, विशाल भंडारे के आयोजन के साथ ही विविध कार्यक्रमों में महंत स्वामी राम नयन दास, प्रबंधक राम शंकर महाराज, पुजारी श्याम सुंदर, मुरली प्रसाद, संत श्री कमला ब्रह्मदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम जी महाराज, सचिव वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पंडित रामजी महाराज, दीपक महाराज, जयराम निषाद, नारद, विश्वनाथ भगत, मयंक निषाद, जयहिंद, राम, अशोक, गोलू, विक्रम निषाद, रुदल वर्मा, संतराम वर्मा, रविंद्र महराज, रामाज्ञा, शंभू निषाद समेत अन्य लोगों ने सहभागिता की।
