अंबेडकरनगर। 10 अक्तूबर, 2026
नौशाद खां अशरफी/अभिषेंक शर्मा राहुल
रविवार को 7 सब स्टेशनों से जुड़े दर्जनों फीडरों से सैकड़ों गांवों में करीब 3 घंटे बिजली गुल रहेगी। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक शट डाउन रहेगा। इन तीन घंटों की अवधि के दौरान विद्युत उपभोक्ता अपने संसाधनों से अपने जरूरतों को पूरी कर लें।
बताया गया कि 220 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू टांडा पर 132 केवी मेन बस पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। जिसके कारण सब स्टेशन इंजीनियरिंग लाइन, सब स्टेशन जिला न्यायालय, सब स्टेशन सूरापुर, सब स्टेशन बलया जगदीशपुर, सब स्टेशन कल्याणपुर, सब स्टेशन मरैला, सब स्टेशन किछौछा समेत सात 33 केवी पोषकोंध्उपकेंद्रों पर तीन घंटे बिजली गुल रहेगी। इस मामले में पावर कारपोरेशन के अहलकारों के तरफ से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।










































