अंबेडकरनगर। 23 सितंबर, 2026
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ( दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) नेहा खान ने प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की किछौछा दरगाह पर बुधवार देर शाम को हाजिरी दी। उन्होंने दरगाह के आस्ताने पर अर्थात् नीचे बैठकर मुल्क की खुशहाली, अपनी तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य बनने के बाद पहली बार नेहा खान का किछौछा दरगाह में आगमन हुआ। उनके तरफ से दिए गए चादर मुबारक को सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ के सरपरस्ती में इंतेजामिया कमेटी के प्रमुख सदस्य सै. अजीज अशरफ की ओर से मजार मुबारक पर चढ़ाया गया और उनके हक में दुआएं भी मांगी गईं। उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नेहा खान के आगमन पर सै. अजीज मियां व उनके साथियों के तरफ से गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस मौके पर आजमगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक जिलाअध्यक्ष इस्माइल फारुकी, रईस अंसारी मुबारकपुर, अलीम खान, अंबेडकरनगर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जावेद मलिक, सरफराज खादिम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, किछौछा दरगाह में चाय दरबार के पास नीति एवं शोध प्रमुख भाजपा अंबेडकरनगर, एसएम शब्बू, एसएम नफीस अहमद, सै. नजम अशरफ, अब्दुल गफूर शाह, इरशाद कुरैशी, फिरोज खान, सद्दाम शाह, डा. मंजीत, अफरोज शाह, मोहिउद्दीन,फुरकान खान समेत अन्य ने नेहा खान से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।












































