अंबेडकरनगर। 17 अक्तूबर, 2026
मदरसा टीचर्स एसोसिएशन उप्र के प्रांतीय जनरल सेक्रेटरी दीवान जमा खान ने शनिवार शाम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में पहुंच कर सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की जियारत की। इस मौके पर उन्होंने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के मजार मुबारक ( समाधि ) पर मखमली चादर चढ़ाई और अकीदत के फूल गुलाब व खुशबू के तौर पर इत्र वगैरह भी पेश किया।
मदरसा टीचर्स एसोसिएशन अंबेडकरनगर के जिलाध्यक्ष मौलाना सै. वली अशरफ अच्छू मियां की अगुआई व सचिव मौलाना शहबाज आलम के संयोजन में आए हुए इस मेहमान के सिर पर दरगाह शरीफ की चादर की पगड़ी बांध कर गर्मजोशाी से इस्तकबाल किया। इस मौके पर उनके हक में व मुल्क की खुशहाली, शांति के लिए दुआएं मांगी गई।
जियारत करने के बाद दरगाह स्थित दारुल उलूम मखदूम अशरफ ओरिएंटल कालेज में मदरसा टीचर्स एसोसिएशन उप्र के प्रांतीय जनरल सेक्रेटरी दीवान जमा खान का स्वागत समारोह भी आयोजित हुआ। हुए समारोह में मदरसा महबूबे यजदानी बसखारी के प्रधानाचार्य असलम वारसी, मदरसा नेदाए हक जलालपुर के प्रधानाचार्य मौलाना हबीबुर्रहमान, मंजरे हक टांडा के प्रधानाचार्य मौलाना अंजुम, मंजरे इस्लमा इल्तिफातगंज के प्रधानाचार्य मौनाना अब्दुल खबीर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मौलाना किस्मत सिकंदरपुरी, प्रधानाचार्य मौलाना याकूब नईमी जहांगीगंज, नुरूल इस्लाम इल्फिातगंज के प्रधानाचार्य मौलाना आजम समेत जिलेे के कई मदरसों के प्रधानाचार्य समेत अन्य स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
मदरसों में साफ-सफाई का रहे माकूल इंतेजाम
मदरसा टीचर्स एसोसिएशन उप्र के प्रांतीय जनरल सेक्रेटरी दीवान जमा खान ने कहा कि जिले भर में संचालित हो रहे मदरसों में शिक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए। मदरसा शिक्षा के मामले में प्रदेश सरकार के तरफ से दिए गए सुझावों व गाइडलाइन का पालन किया जाए। उन्होंने किछौछा दरगाह में स्थित दारुल उलूम मखदूम अशरफ ओरिएंटल कालेज में जिले के विभिन्न मदरसों के प्रधाचार्यों से मुलाकात के दौरान ये बातें कहीं।








































