admin – News Floor

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही
टोक्यो। जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। भूकंप का केंद्र कुमामोटो प्रांत में करीब 20 किलोमीटर दक्षिण में बताया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। भूकंप के बाद कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, सड़कें और पुल प्रभावित हुए तथा कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

भूकंप के बाद काशिमा टाउन स्थित एक शॉपिंग मॉल का हिस्सा ढह गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक वहां काम करने वाले करीब 20 से 30 कर्मचारी मलबे में फंसे या लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय अस्पतालों में दर्जनों घायलों का इलाज चल रहा है और शुरुआती रिपोर्टों में कम से कम एक मौत की पुष्टि हुई है। भूकंप के झटकों से करीब 48 हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कई इलाकों में रेल सेवाएं, बुलेट ट्रेन और उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कुमामोटो एयरपोर्ट की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। कुछ कारखानों में काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मोबाइल नेटवर्क और संचार सेवाओं में भी कुछ क्षेत्रों में परेशानी की सूचना है।

सुनामी की चेतावनी जारी, फिर हटाई गई

भूकंप के तुरंत बाद अरियाके और यत्सुशिरो समुद्री क्षेत्रों के लिए सुनामी एडवाइजरी जारी की गई थी। हालांकि, बाद में इसे हटा लिया गया। शुरुआती तौर पर समुद्र में करीब एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई थी। अधिकारियों ने तटीय इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा।

3 लाख को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

भूकंप के बाद करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत केंद्रों की ओर जाने के निर्देश दिए गए। राहत एवं बचाव अभियान में सैकड़ों सैनिकों को भी लगाया गया है। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने लोगों से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। जापानी अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के बाद 100 से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं। मौसम विज्ञान एजेंसी ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अगले करीब एक सप्ताह तक विशेष रूप से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने भूस्खलन और आगे तेज झटके आने के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। भूकंप के बावजूद क्षेत्र के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी असामान्य स्थिति की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना, घायलों को इलाज मुहैया कराना और प्रभावित इलाकों में बिजली तथा परिवहन सेवाओं को बहाल करना है।

2016 की त्रासदी की यादें फिर ताजा

कुमामोटो क्षेत्र में आए इस शक्तिशाली भूकंप ने वर्ष 2016 की उस विनाशकारी आपदा की यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी और हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं। ताजा भूकंप के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है और लगातार हालात की निगरानी की जा रही है।

जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक
राज्य मुख्यालय, लखनऊ। 27/28 जुलाई, 2026
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व संसदीय कार्यमंत्री आजम खां से जुड़े़ जौहर विश्वविद्यालय के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण आदेश पर फिलहाल रोक लग गई है। मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर कोर्ट के इस अंतरिम आदेश के बाद फिलहाल जौहर विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। कोर्ट के आदेश से आजम खां और विश्वविद्यालय पक्ष को तत्काल राहत मिली है। हालांकि, यह राहत फिलहाल अंतरिम है और मामले का अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।
मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी दलीलें और पक्ष कोर्ट के सामने रखा गया। कोर्ट ने फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। अब मामले में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट अपना अंतिम फैसला सुनाएगा।
जौहर विश्वविद्यालय को लेकर लंबे समय से कानूनी और प्रशासनिक विवाद चल रहा है। विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई और ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद मामला कमिश्नर कोर्ट तक पहुंचा था। ऐसे में कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद फिलहाल प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर ब्रेक लग गया है।
अब इस मामले में अगली सुनवाई और कमिश्नर कोर्ट के अंतिम फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अंतिम फैसला आने के बाद ही यह साफ होगा कि जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई आगे बढ़ेगी या फिर विश्वविद्यालय पक्ष को बड़ी कानूनी राहत मिलेगी।
फिलहाल कमिश्नर कोर्ट के अंतरिम आदेश को आजम खां और जौहर विश्वविद्यालय के लिए अहम राहत माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी मामले में अपना पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी की जाएगी। इस मामले का अंतिम फैसला जौहर विश्वविद्यालय के भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजा भैया ने खरीदी 3.45 करोड़ की Lexus LX 500d
लग्जरी कारों से घोड़ों तक ऐसा है ‘रॉयल कलेक्शन’

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी राजनीति नहीं, बल्कि उनकी नई लग्जरी SUV है। राजा भैया की करीब 3.45 करोड़ रुपये की Lexus LX 500d ने सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच तक खासा ध्यान खींचा है।

बताया जा रहा है कि 5-सीटर Lexus LX 500d को हाल ही में राजा भैया के काफिले में शामिल किया गया है। जापानी तकनीक और लग्जरी सुविधाओं से लैस यह SUV अपनी कीमत और शानदार डिजाइन के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार के इंटीरियर में प्रीमियम सुविधाओं के साथ एडवांस टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग समेत कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

2025 में भी खरीदी थी Lexus LM350h

राजा भैया का लग्जरी गाड़ियों के प्रति शौक पहले से ही चर्चा में रहा है। वर्ष 2025 में भी उनके द्वारा Lexus LM350h खरीदे जाने की खबर सामने आई थी। उनके कार कलेक्शन में Range Rover, Range Rover Autobiography और Defender जैसी महंगी और प्रीमियम गाड़ियों के शामिल होने की बात कही जाती है। राजा भैया के काफिले की गाड़ियों के 0001 नंबर को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है। ऐसे में नई Lexus LX 500d के काफिले में शामिल होने के बाद एक बार फिर उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन सुर्खियों में है।

गाड़ियों के साथ घोड़ों का भी शौक

राजा भैया की पसंद सिर्फ महंगी और लग्जरी गाड़ियों तक ही सीमित नहीं है। उन्हें घोड़ों का भी खास शौक बताया जाता है। उनके घोड़ों के कलेक्शन की चर्चा भी समय-समय पर होती रही है। बताया जाता है कि उन्हें करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत का मारवाड़ी घोड़ा भी तोहफे में मिला था। विजयराज नाम के इस घोड़े को महाराष्ट्र से लाए जाने की बात कही जाती है।

राजनीति में अलग पहचान, लाइफस्टाइल भी खास

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार सात बार विधायक रहे राजा भैया की राजनीतिक पहचान जितनी मजबूत है, उनकी रॉयल लाइफस्टाइल भी उतनी ही चर्चा में रहती है। महंगी लग्जरी गाड़ियां, ब्रांडेड कपड़े और बेशकीमती घोड़ों के प्रति उनका लगाव अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है। अब करोड़ों रुपये की Lexus LX 500d के काफिले में शामिल होने के बाद राजा भैया की लग्जरी लाइफस्टाइल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। हालांकि, किसी भी वाहन या संपत्ति की कीमत और स्वामित्व से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि संबंधित दस्तावेजों या स्वयं राजा भैया की ओर से होने पर ही अंतिम रूप से मानी जानी चाहिए.

130 पुलिसकर्मियों वाला बसखारी थाना बिजली आपूर्ति से महरुम, कार्य हो रहे प्रभावित, कई दिनों से थाने को निर्बाध ढंग से नहीं मिल रही बिजली
अंबेडकरनगर। 17 जुलाई, 2026
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के सप्ताह भर चलने वाले 640 वें वार्षिक उर्स मेला ड्यूटी की थकान से अभी पुलिसकर्मियों को राहत मिली ही नहीं थी कि बसखारी थाने के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफारमर से पिछले दो दिनों से बसखारी थाने को बहुत ही मामूली बमुश्किल विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। जिसके कारण बसखारी थाने का प्रशासनिक कार्य तो प्रभावित हो ही रहा है, पुलिसकर्मियों की रात की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
बताया गया कि बसखारी थाने में एक प्रभारी निरीक्षक, महिला पुलिस कांस्टेबल, पुरुष कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एसआई समेत कुल 130 स्टाफ कार्यरत हैं। 24 घंटे थाने का आनॅलाइन व प्रशासनिक कार्य ही किसी तरह जनरेटर के सहारे हो पा रहा है।
बसखारी थाने के पास स्थित 250 केवीए के ट्रांसफरमर में पिछले कुछ दिनों से खराबी थी। मंगलवार को सब स्टेशन बसखारी के कर्मचारियों ने इस ट्रांसफरमर को ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर शाम को दूसरा ट्रांसफरमर लगाया गया। तेल गरम करने के बाद पुनः करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की बात कही गई। इसके कुछ ही देर बाद रात में ही एक ट्रक ने थाने के पास लगे एबीसी केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे केबल में आग लग गई और पूरी रात थाने को सप्लाई नहीं मिली। गुरुवार सभी फाल्ट को ठीक करने का दावा किया गया और जेई अनिल कुमार बाल्मीकि के तरफ से दोपहर दो बजे से बिजली आपूर्ति की बात कही गई। वहीं बसखारी थाने का दफ्तर का कार्य देख रहे हेड कांस्टेबल क्रमशः अरुण कुमार मिश्र व संदीप कुमार शुक्ल ने जेई के विद्युत आपूर्ति कराने के दावे का खंडन किया है। इन हेड कांस्टेबलों का कहना था कि पिछले चार-पांच दिनों से बसखारी थाने को मात्र कई घंटों के अंतराल में 10-10 मिनट के लिए लाइट मिलती है। फिर बिजली गुल हो जाती है। उधर, जेई का कहना है कि अगर लो वोल्टेज के कारण समस्या है तो उसे दूर कर लिया जाएगा। थाने के बगल सीएचसी बसखारी भी है। बिजली की समस्या से प्रसव से लेकर कई प्रकार की वैक्सीनों को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।

दाखौल के साथ ही 640वें उर्स का समापन, सील करके रखा गया खिरका मुबारक, रईस अनीस साबरी ने समा बांधा, सूफीयाना हुआ माहौल, जानशीन फखरुल मशायख ने की शिरकत
अंबेडकरनगर। 17 जुलाई, 2026
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के 640 वें वार्षिक पर गुरुवार शाम को देशभर से आए फोकराओं के लिए आयोजित कार्यक्रम “दाखौल” के समापन के साथ ही उर्स औपचारिक रूप से खत्म हो गया।
किछौछा दरगाह के सबसे मुख्य स्थान आस्ताने पर गुरुवार शाम को सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ की मौजूदगी में “दाखौल” कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मौके पर जायरीनों का सैलाब इस कदर उमड़ा कि मानो पैर रखने की कहीं जगह नहीं थी। संयोग से गुरुवार का दिन नौचंदी मेले का भी दिन था। दाखौल कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतो-शहरों से आए फोकराओं ने मोहम्मद आलम शाह की अगुआई में अपनी विपदा और दर्द भरी दास्तां सज्जादमशीन सै. मोहिद्दीन अशरफ को सुनाया। सज्जादानशीन ने रस्म के मुताबिक इन फोकराओं का मार्गदर्शन किया और सही रास्ते पर चलने के लिए उन्हें हिदायतें दी। खास बात यह है कि इस अवसर पर फोकराओं ने दुआ पढ़कर यह ऐलान किया कि अब इस साल के उर्स का समापन हो गया है और सारे कार्यक्रम स्थगित किया जा रहे हैं।

दाखौल के समापन के बाद सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ का खिरका मुबारक किछौछा दरगाह से बसखारी ले जाया गया। दरगाह के पूर्व सज्जादानशीन सै. फखरुद्दीन अशरफ के आवास पर स्थित तबर्रुक की कोठरी में मखदूम साहब का 900 वर्ष पुराना खिरका मुबारक को सील करके रखा गया।
इसके पूर्व 28 मोहर्रम की रात में आस्ताने पर हुए महफिले समा में मशहूर कव्वाल रईस अनीस साबरी ने
अपनी खास शैली में बेहतरीन कव्वाली की प्रस्तुति दी और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महफिले समा में जानशीन फखरुल मशायख सै. मोहामिद अशरफ उर्फ शारिक मियां ने सहभागिता की। महफिले समा में मौलाना अनीस अशरफ, सै. अजीज अशरफ भी मौजूद रहे।

शतायु हुईं लखनऊ की प्रतिभा जोशी
CM योगी ने भेजा विशेष सम्मान, महापौर और DM ने घर जाकर दी बधाई

दीये की रोशनी में पढ़कर 1940 में संयुक्त प्रांत में किया था टॉप जीता था गोल्ड मेडल

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारियों के लिए मफलर और बैज बनाकर दिया था राष्ट्रसेवा में योगदान

लखनऊ। 16 जुलाई, 2026

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर की निवासी प्रतिभा जोशी ने आज अपने जीवन के गौरवमयी 100 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उनका जीवन अनुशासन, उच्च शिक्षा, देशभक्ति और सकारात्मक सोच की एक ऐसी अनुपम मिसाल है, जो आज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई राह दिखाती है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी (DM) विशाख जी. एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार आज विशेष रूप से प्रतिभा जोशी के आवास पर पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) का स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

संघर्षों से भरा रहा जीवन: दीये की रोशनी में पढ़ाई कर जीता था गोल्ड मेडल

16 जुलाई 1926 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मीं प्रतिभा जोशी का जीवन महिला सशक्तिकरण और दृढ़ इच्छाशक्ति का जीवंत उदाहरण है। तत्कालीन दौर में जब बेटियों के लिए शिक्षा की राह आसान नहीं थी, तब उन्होंने बेहद सीमित संसाधनों के बीच दीये की रोशनी में पढ़ाई की। वर्ष 1940 में एंग्लो वर्नाक्युलर मिडिल स्कूल की परीक्षा में उन्होंने तत्कालीन संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर इतिहास रचा था। वर्ष 1944 में एडम्स गर्ल्स स्कूल से उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा बेहद उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। सामाजिक परिस्थितियों के कारण उनकी औपचारिक शिक्षा भले ही आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन उन्होंने सीखना कभी नहीं छोड़ा। वर्ष 1946 में इंजीनियर श्री तारा चरण जोशी से विवाह के बाद उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को बेहद कुशलता से निभाया।

स्वतंत्रता आंदोलन में भी रहा योगदान

प्रतिभा जोशी के भीतर देशप्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया। वे देश की आजादी के लिए लड़ रहे क्रांतिकारियों के लिए मफलर और बैज तैयार किया करती थीं, जो उनके राष्ट्रसेवा के प्रति जज्बे को दर्शाता है। 100 वर्ष की आयु में भी ऊर्जावान दिखने वाली प्रतिभा जोशी जी अपनी इस लंबी जीवन यात्रा का श्रेय सादगी और कड़े अनुशासन को देती हैं। अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और हर परिस्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण ही स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन का असली आधार है। जीवन में चाहे कैसी भी कठिन परिस्थिति आए, इंसान को कभी अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए।

युवाओं को संदेश:

उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता व बुजुर्गों का सदैव सम्मान करें, अपनी जीवनशैली को स्वस्थ रखें और हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें। आज प्रतिभा जोशी का परिवार तीन बेटों, दो बेटियों, नाती-पोतों और परपोतों के साथ कई पीढ़ियों तक विस्तृत हो चुका है। इस ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाले अवसर पर पूरा परिवार एक साथ जुटा और सभी ने अपनी इस मार्गदर्शक के 100वें जन्मदिन को बेहद उत्साह, आदर और आत्मीयता के साथ मनाया।

फिर पलट गए डोनाल्ड ट्रम्प!
हॉर्मुज पर 20% शुल्क की धमकी ली वापस

वॉशिंगटन, 15 जुलाई 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर अपने बदले हुए रुख को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ ही दिन पहले हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की चेतावनी देने वाले ट्रम्प अब अपने बयान से पीछे हट गए हैं। उनके इस नए यू-टर्न के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और तंज की बाढ़ आ गई है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अब जहाजों पर शुल्क लगाने की बजाय खाड़ी देशों के साथ व्यापारिक समझौतों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला खाड़ी देशों के नेताओं से बातचीत के बाद लिया गया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्हें “फीस लगाने की अवधारणा पसंद नहीं है।”

पत्रकारों ने याद दिलाया पुराना बयान, ट्रम्प बोले- “मैंने ऐसा कब कहा?

जब पत्रकारों ने ट्रम्प को उनके पुराने बयान की याद दिलाई तो उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा… और अगर कहा भी था, तो उसका संदर्भ अलग था। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। एक्स, ट्रुथ सोशल और अन्य प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने ट्रम्प के पुराने और नए बयानों की तुलना करते हुए मीम्स की झड़ी लगा दी। कई लोगों ने उन्हें “यू-टर्न स्पेशलिस्ट” और “रिवर्स गियर प्रेसिडेंट” तक कह डाला।

तनाव के बीच बदला फैसला

ट्रम्प का यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। बीती रात दोनों देशों के बीच फिर हमले हुए। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे टैंकरों को निशाना बनाया, जिसमें दो चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। वहीं ईरान ने बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भी हमले करने का दावा किया है।

पहले भी कई बार पलट चुके हैं ट्रम्प

यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प अपने पुराने रुख से पलटे हों। उनके राजनीतिक करियर में ऐसे कई बड़े यू-टर्न देखने को मिले हैं।

1. बिटकॉइन से ‘स्कैम’ से ‘क्रिप्टो प्रेसिडेंट’ तक

एक समय ट्रम्प ने बिटकॉइन को “स्कैम” बताया था। बाद में उन्होंने खुद को “क्रिप्टो प्रेसिडेंट” कहना शुरू कर दिया और डिजिटल एसेट्स के समर्थन में खुलकर बोलने लगे।

2. टिकटॉक पर बदला रुख

राष्ट्रपति रहते हुए ट्रम्प ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी। बाद में उन्होंने खुद टिकटॉक का इस्तेमाल शुरू किया और उसके खिलाफ सख्ती के बजाय अलग रुख अपनाया।

3. विरोधियों को बनाया करीबी

जे.डी. वेंस समेत कई नेता, जो कभी ट्रम्प के कटु आलोचक थे, बाद में उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल हो गए।

रणनीति या राजनीतिक मजबूरी?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रम्प का बार-बार रुख बदलना उनकी चुनावी और राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। समर्थकों का कहना है कि वे परिस्थितियों के अनुसार फैसले लेते हैं, जबकि आलोचक इसे अवसरवादी राजनीति बताते हैं। फिलहाल हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रम्प के इस नए यू-टर्न ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। अब सवाल यही है कि क्या यह उनका अंतिम फैसला है या आने वाले दिनों में ट्रम्प एक और नया राजनीतिक यू-टर्न लेते नजर आएंगे।

900 वर्ष पुराना खिरका पहन कर सज्जादानशीन मोहिउद्दीन अशरफ ने रसूमात अदायगी की, हुई विशेष दुआएं, बिहार व यूपी के मंत्री उर्स में हुए शामिल
अंबेडकरनगर। 14 जुलाई, 2026
किछौछा दरगाह स्थित सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के 640 वें सालाना उर्स पर मंगलवार शाम को सज्जादानशीन व मुतवल्ली सै. मोहिउद्दीन अशरफ अशरफीउल जिलानी मखदूम साहब का करीब 900 वर्ष पुराना खिरका मुबारक पहनकर आस्ताने पर आकर खिरकापोशी की रस्म को अंजाम दिया। इस मौके उन्होंन रस्मे गागर भी अदा किया गया।
उर्स के सबसे महत्वपूर्ण दिन 28 मोहर्रम की शाम खिरकापोशी के दौरान पूर्व सज्जादानशीन स्व. फखरुद्दीन अशरफ के पुत्र जानशीन फखरुल मशायख सै. मोहामिद अशरफ उर्फ शारिक मियां ने उर्स में आए हुए देश भर के जायरीनों, देश की खुशहाली व विश्व शांति के लिए खास दुआएं मांगी।
इंतेजामिया कमेटी के प्रमुख सदस्य सै. अजीज अशरफ ने बताया कि हजरत मखदूम अशरफ को तोहफा व उपहार मिली हुई टोपी पहनकर हाथ में छड़ी मुबारक लेकर व अन्य वस्तुओं को धारण करके सज्जादानशीन व मुतवल्ली सै. मोहिउद्दीन अशरफ आस्ताने पर आए हुए थे। यहां पहुंचने पर अहले खानदान, ओलमा, मशायख, खुद्दाम, मुजाविरीन और अकीदतमंद उनका इस्तकबाल किया। मौलाना मेराज अशरफ एडवोकेट, सै. खलीक अशरफ व नौशाद खां अशरफी ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की शान में उर्स पर विशेष तकरीरें कीं। मंगलवार सुबह से लेकर शाम चार बजे दरगाह के आस्ताने पर मखदूम अशरफ ओरिएंटल कालेज के डिग्रीधारी छात्रों के लिए जलसए दस्तारबंदी समारोह भी आयोजित हुआ। रात 9 बजे से लेकर देर रात हुई विशेष फकीरी कव्वाली महफिले समां में सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने सहभागिता की। 28 मोहर्रम को उर्स पर हुए विविध कार्यक्रमों में सै. अजीज अशरफ, सै. फैजान अहमद चांद, खलीक अशरफ, शेखू मियां, अकील अशरफ, मौलाना वली अशरफ अच्छू मियां, मास्टर कयामुद्दीन, डा. जेया अशरफ, फहद अशरफ, मेराज अहमद, मुजीब अहमद सोनू, बुजुर्ग सपा नेता रईस अहमद समेत अन्य लोग शामिल रहे।
बिहार व यूपी के मंत्री उर्स में हुए शामिल: उर्स के सबसे महत्वपूर्ण दिन किछौछा दरगाह के आस्ताने पर रस्मे खिरकापोशी और दुआ के कार्यक्रम में बिहार, यूपी समेत दो मंत्रियों ने सहभागिता की। खचाखच भरे आस्ताने पर उर्स में शामिल होते हुए बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री मो. जमा खान ने संबोधित करते हुए कहा कि सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की दरगाह भारत की एकता, अखंडता व धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। उप्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दुआएं मांगते हुए कहा कि इस दरगाह पर जो भी बूढे़ लोग, महिलाएं से लेकर जो बीमार व परेशान हाल लोग आए हैं, या मखदूम अशरफ सब की हाजतों को पूरा फरमाएं।

भूमि ने सीखी बुन्देलखंडी बोली
ग्लैमरस लुक के पीछे छिपी कड़ी मेहनत

मुंबई, 14 जुलाई 2026

अपनी दमदार अदाकारी के साथ स्टाइलिश अंदाज़, फिटनेस और ग्लैमरस लुक के लिए पहचान बनाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने खुलासा किया है कि उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण भाषाई अनुभव फिल्म ‘सोनचिरैया’ रहा।

रेड कार्पेट पर अपने फैशनेबल और कॉन्फिडेंट लुक से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली भूमि का कहना है कि पर्दे पर हर किरदार को वास्तविक बनाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि ‘सोनचिरैया’ में बुंदेलखंडी बोली सीखना उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने कई महीनों तक भाषा और उच्चारण की बारीकियों पर काम किया, ताकि किरदार पूरी तरह स्वाभाविक लगे।

भूमि के अनुसार, किसी भी किरदार की असली खूबसूरती केवल उसके पहनावे या लुक में नहीं, बल्कि उसकी भाषा, भावनाओं और व्यक्तित्व को ईमानदारी से निभाने में होती है। यही वजह है कि उन्होंने इस भूमिका के लिए लंबी तैयारी की।

2019 में रिलीज़ हुई ‘सोनचिरैया’ का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी भी अहम भूमिकाओं में थे।

ग्लैमर और गंभीर अभिनय के संतुलन के लिए मशहूर भूमि पेडनेकर आने वाले समय में भी कई नए प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग किरदारों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

सांसद लालजी, विधायक राममूर्ति, मुसाब हुए उर्स में शामिल, 2027 में यूपी फतेह के लिए मांगी दुआएं
अंबेडकरनगर। 12 जुलाई, 2026
जिले के सांसद लालजी वर्मा ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के वार्षिक उर्स के दौरान रसूमात की अदायगी करने जा रहे सज्जादाशीन सै. मोइनुद्दीन अशरफ उर्फ मोइन मियां से मुलकात की। इस मौके पर मोइन मियां ने सांसद को अशरफी रुमाल भेंट किया। सांसद श्री वर्मा ने मोइन मियां से दुआएं करने के लिए गुजारिश की। टांडा से सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के मजार मुबारक पर चादर चढ़ायी व अकीदत के फूल गुलाब पेश किया। विधायक श्री वर्मा ने वर्ष 2027 के चुनाव में यूपी फतेह करने के लिए दुआएं मांगी। वहीं, पूर्व विधायक टांडा अजीमुलहक पहलवान के पुत्र मुसाब अजीम ने भी उर्स में मोइन मियां की रसूमात अदायगी में सहभागिता की। मुसाब ने बताया कि आगामी उप्र के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की अगुआई में सपा सरकार बनने के लिए उन्होंने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के सालाना उर्स में दुआएं मांगी है। इस मौके पर फिरोज अहमद सिद्दीकी, रईस अंसारी, फैजान खान, संदीप यादव समेत अन्य लोग मौजूउ रहे।