अंबेडकरनगर। 29 जुलाई, 2026
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अहलकारों की संयुक्त टीम ने तीन गेस्ट हाउसों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया है। फायर बिग्रेड की एनओसी, नक्शा पास न होना समेत अन्य अनियमिततओं के कारण गेस्ट हाउस सील करना बताया जा रहा है।
तहसीलदार गरिमा भार्गव, नायब तहसीलदार बसखारी कौशल कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार टांडा, किछौछा ईओ का कार्यभार देख रहे उमेश कुमार पासी, बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह और कई लेखपाल समेत राजस्व टीम ने किछौछा दरगाह में भिदूण रोड पर मौलाना शमशाद की कासियाने गेस्ट हाउस को सील करके ताला लगा दिया। वहीं दरगाह नई बस्ती के तरफ अल हुसैन गेस्ट हाउस को भी सील किया गया। मलंग गेट के पास किराए वाले कमरों के भवन स्वामी नजमा पत्नी जल्लू के मकान को भी सील कर दिया। तीन अलग-अलग थानों पर तीन गेस्ट हाउसों को सील करने की कार्रवाई सुबह सात बजे से लेकर 08.30 बजे तक हुई। बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नियम और मानकों की अनदेखी के कारण ही इन गेस्ट हाउसों को सील किया गया है। खास बात यह है कि जिन गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है। कम पढ़े लिखे लोगों के लिए एक दिन में अपने किराए वाले मकान या गेस्ट हाउस का पंजीकरण संभव भी नहीं है। क्योकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया थोड़ी कठिन व जटिल भी है। प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कई दफ्तरों का चक्कर भी लगाना पड़ता है।









































