अंबेडकरनगर। 28 जून, 2026
बसखारी मुख्य बाजार में हैदरी मस्जिद के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिले। कांस्टेबल शैलेंद्र चैहान, कुशल पाल सिंह, प्रशिक्षु आरक्षी क्रमशः सचिन राव, पवन कुमार समेत बसखारी थाने के पुलिसकर्मियों ने एक वाहन से बुजुर्ग को सीएचसी बसखारी में पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर यहां के चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज सद्दरपुर के लिए रेफर कर दिया। बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग कहां के रहने वाले हैं, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि बुजुर्ग हीट वेब का शिकार हुए हैं। सड़क किनारे अचेतावस्था में मिले बुजुर्ग को अस्पताल तक पहुंचाने पर ंइंसानी हमदर्दी की मिसाल पेश करने वाले इन पुलिसकर्मियों का बसखारी कस्बे के लोगों ने आभार प्रकट किया है।








































