अंबेडकरनगर। 19 नवंबर, 2026
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के वार्ड अशरफनगर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी के आवास पर साई नेत्रालय एवं चिकित्सालय के सौजन्य से एकदिवसीय फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ। शिविर में 125 मरीजों का चिकित्सकीय उपचार व परीक्षण किया गया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ साई नेत्रालय एवं चिकित्सालय के निदेशक डा. श्वेता पटेल समेत अन्य चिकित्सकों की टीम ने फ्री मेडिकल कैंप में मोतियाबिंद और नाखूना रोग से ग्रसित मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण, उपचार, चश्मे की जांच, ऑपरेशन पूर्व होने वाले जांच कार्य किया। मोतियाबिंद के पांच मरीजों व नाखूना रोग के चार मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत नेत्र आॅपरेशन के लिए सुझाव दिया गया। जिन मरीजों के पास यह कार्ड नहीं है उन्हें सद्दरपुर मेडिकल कालेज में मुफ्त आॅपरेशन के लिए सुझाव दिया गया। फ्री मेडिकल कैंप में सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी, रजनीश शर्मा, राहुल प्रजापति, सनी समेत अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। उधर, साई नेत्रालय एवं चिकित्सालय के निदेशक डा. श्वेता पटेल ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी को अंग वस्त्र ओढ़ा कर स्वागत कियां।









































