अंबेडकरनगर। 13 अप्रैल, 2026
अयोध्या रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सोमवार को बसखारी कस्बे का दौरा किया। वे करीब 15 मिनट तक यहां रहे। अंबेडकर जयंती के मद्देनजर निकलने वाले जुलूस के बाबत सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल की। इसके बाद डीआईजी बसखारी से जलालपुर के लिए अपने काफिले रवाना हो गए।
डीआईजी सोमेन वर्मा बसखारी कस्बे में पश्चिमी चौराहे पर करीब 05.30 बजे पहुंचे। डीआईजी श्री वर्मा ने बसखारी के जय भीम चेतना समिति के संजीव व सभासद निरंजन से वार्ता की। डीआईजी ने इन दोनों लोगों से पूछा कि अंबेडकर जयंती पर निकलने वाले जुलूस में आपलोगों को कोई दिक्कत नहीं है। इस पर संजीव व निरंजन ने बताया कि उन्हें जुलूस के बाबत यहां किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। बसखारी में डीआईजी के आगमन सीओ सिटी नीतीश कुमार, सीओ टांडा शुभम कुमार, एसओ बसखारी सुनील कुमार पांडेय, एसआई क्रमशः प्रेम बहादुर यादव व मयंक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।






































