अंबेडकरनगर। 11 अप्रैल, 2026
नौशाद खां अशरफी/अकरम वसीम “सोनू”
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर गुस्ल मुबारक के मद्देनजर लगातार दो दिनों तक किछौछा दरगाह में कैंप किए रहे। असुविधारहित माहौल में सभी कार्यक्रम संपन्न कराने में डीएम व एसपी का प्रयास काफी रंग लाया। ये जिला प्रशासन की कोशिशों का ही परिणाम थ कि सभी कार्यक्रम बहुत ही खुशनुमा माहौल में संपन्न हुए।
गुस्ल मुबारक के मुख्य दिवस गुरुवार रात को करीब एक घंटे तक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपने मातहतों के साथ दरगाह में रुके रहे। डीएम व एसपी ने इंतेजामिया कमेटी कार्यालय में प्रशासन के तरफ से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे यूनिट का भी निरीक्षण किया। पवित्र तालाब नीर शरीफ के तट के चारों ओर भ्रमण कर इन दोनों अहलकारों ने आए हुए देश भर के कुछ जायरीनों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी पूछीं। डीएम व एसपी दरगाह के आस्ताने पर भीड़ में जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। दरगाह आगमन के दौरान सै. खलीक अशरफ ने ऐतिहासिक सलामी गेट से लेकर मलंग गेट तक मुख्य संपर्क मार्ग को डेढ़-डेढ़ फिट चौड़ा करने का अनुरोध किया। इस पर डीएम का काफी सकारात्मक दिखे। डीएम और एसपी के आगमन के दौरान एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ सिटी नीतीश कुमार, एसडीएम टांडा डा. शशि शेखर, सै. फैजान अहमद चांद समेत अन्य मौजूद रहे। उर्स मेला सकुशल निपटने पर सै. खलीक अशरफ व सै. फैजान अहमद चांद ने जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।
एसडीएम टांडा की हो रही सराहना : स्थानीय तहसील के एसडीएम डा. शशि शेखर ने गुस्ल मुबारक के मुख्य दिवस गुरुवार रात को दरगाह के मुख्य मार्ग पर फैला कर सामान रखने वाले दुकानदारों को पहले समझाया और रास्ते में अवरोध उत्पन्न न करने का आग्रह किया। जब एसडीएम को देख कर दुकानदार सकते में आ गए और अपने जरूरी सामानों को उठा पाने में तुरंत असहज महसूस कर रहे थे। त्योंही एसडीएम ने मार्ग पर रखे गए सामानों को दुकानदारों के साथ मिल कर उठाया। एसडीएम ने यहां तक कि अपने हाथों से दुकानदारों के मेज व टेबल तक को उठाया। उधर, बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने भी जायरीनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ कड़ी मेहनत व मशक्कत करते हुए देखे गए। बसखारी थानाघ्यक्ष ने दरगाह के लाउड स्पीकर से भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लगातार एलान करते देखे गए।










































