नई दिल्ली। 01 जून, 2026 ( विधि एवं न्याय मंत्रालय के हवाले से )
संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक जून 2026 को एक अधिसूचना के माध्यम से चार मुख्य न्यायाधीशों व एक वरिष्ठ अधिवक्ता को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
पांच नए न्यायाधीशों के नाम इस प्रकार हैं- 1. न्यायमूर्ति शील नागू, मुख्य न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय
- न्यायमूर्ति चंद्रशेखर, मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय
- न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय
- न्यायमूर्ति अरुण पल्ली, मुख्य न्यायाधीश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय
तथा - वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती वेंकिता सुब्रमणि मोहना
खास बात यह है कि इन सभी न्यायाधीशों की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।









































