अंबेडकरनगर। 28 मई, 2026
सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह समेत पूरे जनपद में बहुत ही खुशनुमा माहौल में ईदुल अजहा ( बकरीद ) का पर्व मनाया गया। असुविधारहित व शांतिपूर्ण माहौल में ईदुल अजहा का पर्व निपटने पर किछौछा दरगाह के इंतेजामिया कमेटी के प्रमुख सदस्य समाजसेवी सै. अजीज अशरफ उर्फ अजीज मियां ने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
खानवाद-ए-अशरफिया के उभरते हुए सितारे व किछौछा दरगाह के इंतेजामिया कमेटी के प्रमुख सदस्य सै. अजीज अशरफ पुत्र मौलाना सै. अनीस अशरफ ने कहा कि किछौछा दरगाह की ऐतिहासिक व प्राचीन ईदगाह में पूर्व सज्जादानशीन सै. फखरुद्दीन अशरफ के जानशीन सै. मोहामिद अशरफ उर्फ शारिक मियां ने बकरीद की नमाज की इमामत की। इसके बाद किछौछा दरगाह में संदलपोशी, गुलपोशाी समेत विविध कार्यक्रमों में सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने सहभागिता की। किछौछा दरगाह की भिदूण स्थित ऐतिहासकि ईदगाह समेत दरगाह की तमाम मस्जिदों व बसखारी कस्बे की तमाम मस्जिदों में बहुत ही खुशनुमा माहौल में बकरीद की नमाज अदा की गई। सै. अजीज अशरफ ने दरगाह समेत पूरे जिले में ईदुल अजहा का पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, एएसपी, सीओ सिटी, एसडीएम टांडा, बसखारी थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अहलकारों का शुक्रिया अदा किया है।








































