अंबेडकरनगर। 05 अगस्त, 2025
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष व टांडा विस क्षेत्र के कई बार सपा अध्यक्ष रहे किछौछा दरगाह निवासी फिरोज अहमद सिद्दीकी की पत्नी शबाना परवीन ( 43 वर्ष ) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात में आवास पर ही निधन हो गया। मंगलवार तीन बजे दरगाह के स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
अंतिम संस्कार में विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान के पुत्र मुसाब अजीम, रईस अंसारी, अहमद हुसैन खां जंग बहादुर, संजीव सिंह, वसीम खान, ब्लाक प्रमुख टांडा सभाजीत वर्मा, एडवोकेट जावेद सिद्दीकी, आले मुस्तफा, मोहिब खान, अधिवक्ता हेलाल अशरफ, आजम अंसारी समेत टांडा विधानसभा तथा जिला ईकाई के सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।






































