अंबेडकरनगर। 14 अप्रैल, 2025
शादी का झांसा देकर 6 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और यौन शोषण भी करता रहा। आखिरकार युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पीड़ित लड़की के तरफ से थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया और कानूनी कार्रवाई के उपरांत आरोपी युवक छूट गया।
अब आरोप यहां तक है कि आरोपी युवक राजन और राजन के पिता राम कैलाश एक राय होकर पीड़ित लड़की को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पुनः रेप करने और जान से मारने की धमकी दी है। जी, हां! यह मामला है बसखारी थाना क्षेत्र का। इस मामले में बसखारी पुलिस ने पीड़ित लड़की की तहरीर पर आरोपी युवक राजन और राजन के पिता राम कैलाश निवासी ग्राम डड़ियावा भिदूण के खिलाफ अपमानित करने और गंभीर चोट पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है।






































