अंबेडकरनगर। 12 दिसंबर, 2022
जिले के कटका थाना क्षेत्र के भियांव में खेत में गेहूं की बुआई करते समय चार लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पराली वगैरह जलाकर मधुमक्खियों को भगाया। तब जाकर स्थिति कुछ हद तक ठीक हो पायी। इसके उपरांत सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना कटका थाना क्षेत्र के सोमवार दोपहर करीब 1.00 बजे की है। जब सैदपुर मजीरा गांव निवासी रिंकू सुरेश, दिनेश और रवि खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे थे। तभी मधुमक्खियों का झुंड ऊपर से गुजर रहा था। और बीच में आ जाने के चलते मधुमक्खियां लोगों पर हमलावर हो गई और काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार मचने पर मौजूद लोग आनन-फानन में पराली जलाकर मधुमक्खियों को भगाने में सफल हुए और घायलों को निजी चिकित्सालय में दाखिल कराया।