अंबेडकरनगर। 27 फरवरी, 2022
पूर्व मंत्री व टांडा विस सीट के सपा प्रत्याशी राममूर्ति ने रविवार को कस्बा बसखारी के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह माल्यार्पण करके गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।
खास बात यह है कि किछौछा दरगाह के सज्जादानशीन सै. फखरुद्दीन अशरफ के बसखारी स्थित आवास पर 51 किलो का माला पहना कर एसपी प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। यहां लोगों ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा भी की। कार्यकर्ता राममूर्ति के पक्ष में बुलंद नारे लगा रहे थे। इसके उपरांत सै. फैजान अहमद चांद मियां के आवास पर भी श्री वर्मा का स्वागत किया गया। इसके पहले पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने जलालपुर रोड पर सपा प्रत्याशी राममूर्ति का भव्य स्वागत किया।
राममूर्ति ने मुहल्ला मियां टोला, बाजदायर टोला, डफाली टोला, बसखारी बाजार, मुख्य चौक, अकबरपुर रोड, जलालपुर रोड समेत बसखारी कस्बे के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ पदमार्च करते हुए जनता का आशीर्वाद मांगा। राममूर्ति के स्वागत व पदमार्च में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद खां, श्रीराम वर्मा, सै. फैजान अहमद चांद, एडवोकेट मेराज अशरफ, खलीक अशरफ, कैलाश यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फैजान खां, खलीक अशरफ, सोहेब अशरफ, बृजेंद्र यादव, दिनेश यादव, दस्तगीर अहमद अहमद हुसैन खां जंग बहादुर, कुमेल अहमद, पूर्व जिपं सदस्य राजमन भारती समेत अन्य शामिल रहे।
