अयोध्या/अंबेडकरनगर। 19 मई, 2021
उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीश, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार बुधवार को जनपद अम्बेडकरनगर में गठित शेल्टर होम्स निरीक्षण कमेटी द्वारा जनपद अयोध्या में स्थित महिला शरणालय एवं बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण शेल्टर होम्स कमेटी के सदस्य सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर व सुश्री कुमुद उपाध्याय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा आनलाइन/वीडियोकान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
डाॅ. बब्बू सारंग, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के आदेशानुसार बाल सम्प्रेक्षण गृह, अयोध्या में बच्चों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर एवं महिला शरणालय, अयोध्या में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन का आयोजन हुआ। इस आनलाइन शिविर में सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, केबी मिश्र, अधीक्षक, बाल सम्प्रेक्षण गृह, अयोध्या द्वारा वीडियोकान्फे्रंेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह अयोध्या में बच्चों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर को सम्बोधित करते हुये बताया कि भारतीय संविधान में बच्चों के शोषण को रोकने के लिये कानून बनाये गये है तथा बच्चों को विशेष अधिकार दिये गये हैं। भारतीय संविधान के अनुसार 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को निःशुल्क प्रारंभिक शिक्षा को अनिवार्य बताया गया है। है। भारत के हर बच्चे को बेहतरस्वस्थ जीवन का अधिकार है। देश में बाल अधिकार कानून से बच्चों के प्रति अपराध कम जरूर हुये है लेकिन अभी भी इनमें पूरी तरह कमी नहीं आई है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा महिला शरणालय, अयोध्या में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा विषय पर आनलाईन/वीडियोकान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि ‘‘महिलाओ को हक प्रदान करने के लिये संविधान में कई कानून पारित किये गये हैं। उन्होंन बताया कि सन् 2013 में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम को पारित किया गया जिन संस्थाओं में 10 से अधिक लोग कार्य करते हैं उन संस्थाओं पर यह अधिनियम लागू होता है। इसकाउद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण को स्पष्टकरता है।
