अंबेडकरनगर। 29 मार्च, 2026
नौशाद खां अशरफी/अभिषेक शर्मा राहुल
किछौछा नगर पंचायत क्षेत्र के आशीर्वाद मैरेज हॉल में तीन दिवसीय सहजयोग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें लगभग पांच हजार लोगों ने सहभागिता कर सहजयोग का लाभ प्राप्त किया।
खास बात यह है कि किछौछा नगर पंचायत क्षेत्र एवं आसपास के 42 गांवों में सहजयोग कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था। जिसमें कुल मिलाकर लगभग पांच हजार लोगों को आत्मसाक्षात्कार प्रदान किया गया।
सहजयोग की शुरुआत परम पूज्य श्री माता जी निर्मला देवी के तरफ से 5 मई 1970 को नरगोई में आत्मसाक्षात्कार खोलकर की गई थी, जो आज विश्वभर में आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बन चुका है।
इस कार्यक्रम में पहले से जुड़े सहजयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बलिया, आजमगढ़, मैनपुरी, नोएडा और कानपुर समेत विभिन्न शहरों से आए सहजयोगियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को आत्मसाक्षात्कार प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 29 मार्च रविवार को गोलपुर से किछौछा बाजार तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुखराम जी की टीम ने भजनों के माध्यम से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के तरफ से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतेजाम किए गए थे।











































