अंबेडकरनगर। 28 अगस्त, 2025
जिले के बसखारी ब्लॉक के तिगोड़िया गाँव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शमशेर सिंह (गुड्डू ) की पुत्री शिवांगी सिंह ने अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा में शिवांगी सिंह को 4200 अंक में से 3489 नंबर यानी 83.07 प्रतिशत अंक मिले हैं।
शिवांगी सिंह के चयन के बाद क्षेत्रीय लोंगो ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें दे रहे हैं। शिवांगी सिंह को माता सुनीता सिंह, भाई एडवोकेट अजय सिंह, शिशिर सिंह बहन डॉ. प्रांजली सिंह व श्वेता सिंह ने विशेष बधाई दी हैं। ठीक इसी प्रकार तपन कुमार वैद्य, मौलाना वली अशरफ अच्छू मियां, रस्सू मियां, सै. मसूदुर्रहमान, शायर कुमैल अहमद सिद्दीकी, हकीम इरफान आजमगढ़ी समेत अन्य इलाकाई लोगों ने शिवांगी को बधाई दी है।





































