अंबेडकरनगर। 27 अक्तूबर, 2027
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने भरत मिलाप से पूर्व बसखारी कस्बे में पहुंच कर चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी श्री सिंह सोमवार रात करीब 10 बजे यहां पहुंची। पूर्वी चैराहा, मुख्य बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बसखारी मुख्य चैक ( पश्चिमी ) तक एसपी ने एएसपी पश्चिमी देवेंश चतुर्वेदी, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार, बसखारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय समेत मय पुलिस फोर्स के साथ पैदल भ्रमण कर लोगों में सख्त हिफाजती इंतेजाम का भरोसा दिलाया। एसपी के जाने के बाद एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। एसडीएम टांडा संजीव सिंह भी अपने मातहतों के साथ मुस्तैद नजर आए।
भरत मिलाप के मद्देनजर एएसपी के साथ तीन पुलिस क्षेत्राधिकारी, तीन प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 20 उप महिला निरीक्षक, 150 पुरुष कांस्टेबल, महिला आरक्षी 50, टैªफिक पुलिस 10, एक प्लाटून पीएसी, अगर््िनशमन दस्ता समेत जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स चाक चैबंद सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। उधर, बसखारी रामलीला समिति के अध्यक्ष राहुल गौड़, संरक्षक सत्यम सिंघल समेत अन्य लोगों ने बसखारी एसओ अरविंद कुमार पांडेय का माल्यार्पण करके स्वागत किया।
पूपी रात रहा रूट डायवर्जन
भरत मिलाप के मद्देनजर बसखारी थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर रूट डायवर्जन रहा। सोमवार देर शाम से लेकर मंगलवार सुबह पांच बजे तक रूट डायवर्जन रहा। लखनऊ, अयोध्या, अकबरपुर से आने वाली परिवहन निगम की बसों को हरैया बाईपास एनएच 233 वाया मोतिगरपुर, डोड़ों होते हुए आजमगढ़ समेत अन्य जनपदों की ओर रवाना किया गया। आजमगढ़ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों को डोड़ों एनएच 233 से अकबरपुर की तरफ रवाना किया गया। बसखारी-जलालुपर मार्ग पर भी रूट डायवर्जन रहा। मुख्य बाजार व पूर्वी चैराहा से लेकर भरत मिलाप स्थल तक केवल पैदल चलने की अनुमति थी।











































