अंबेडकरनगर। 19 अप्रैल, 2026
अभिषेक शर्मा राहुल
किछौछा नगर पंचायत कार्यालय सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित तीन सभासदों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। उपजिलाधिकारी टांडा डॉ. शशि शेखर ने नामित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
शपथ ग्रहण समारोह में अंबेडकरनगर के कई बार भाजपा जिलाध्यक्ष रहे राम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर सोनी जायसवाल पत्नी महेंद्र जायसवाल, दलित रामतीरथ और चंद्रेश निषाद समेत तीन नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। निर्वाचित सदस्यों के साथ-साथ नामित सभासदों को पारंपरिक वस्त्र और फूलों के गुलदस्ते भेंट करके बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला प्रतिनिधि रुद्र प्रसाद उपाध्याय, चंद्रभान गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ सिंह, महेंद्र जायसवाल, सदस्य सुरेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर, मैकूलाल पांडेय, राजेंद्र निषाद, विनोद गुप्ता, रमेश गुप्ता, लालचंद कसौंधन, बांकी गुप्ता, गगन मौर्य, बृजेश यादव, गोपालचन्द्र स्वर्णकार, सागर निषाद, रहमतुल्ला काजी, सिद्धेश्वर.समेत अन्य लोग मौजूद रहे।










































