अंबेडकरनगर। 28 अप्रैल, 2026
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया से कुमैल अहमद साहित्यकार मोर्चा भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमेल अहमद सिद्दीकी ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान इंकलाबी शायर कुमैल अहमद सिद्दीकी के द्वारा नई जिलाधिकारी को उनकी फोटो युक्त स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट की गई। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान इंकलाबी शायर कुमैल अहमद सिद्दीकी ने डीएम को अवगत कराया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कवि सम्मेलन और मुशायरा के जरिए आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए व अपने स्तर से कई कार्यक्रम करा चुके हैं। आने वाले दिनों में भी आपसे सौहार्ट को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रोग्राम करवाते रहेंगे। इस पर डीएम का रुख काफी सकरात्मक रहा। जिससे। इस मौके पर इंकलाबी शायर कुमैल अहमद सिद्दीकी के साथ हकीम इरफान आजमगढ़़ी, शमशाद अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।






































