अंबेडकरनगर। 19 अगस्त, 2024
नौशाद खां अशरफी/अभिषेक शर्मा राहुल
अपनी लड़की का रिश्ता तय करने के लिए जौनपुर जिले से अंबेडरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में आए। लड़के पक्ष के लोगों से बातचीत भी होती रही और नजदीकियां इस कदर बढ़ी कि लड़की का पिता लड़के की मां को लेकर फरार हो गया। जी, हां! ऐसा ही हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है।
जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज के एक गाँव का रहने वाला व्यक्ति अपनी लड़की की शादी तय करने के लिए लड़की का पिता जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव आया था। जहां शादी को लेकर दोनों पक्षों मे सहमति बन गयी। जिसके चलते लड़की का पिता अक्सर आया-जाया करता था और फोन पर बात भी किया करता था। इसी बीच लड़की के पिता और लड़के की माँ के बीच बातचीत होते-होते एक दूसरे के आशिक हो गये और लड़की का पिता एक माह पूर्व लडके की माँ को लेकर फरार हो गया।
फरार हुई महिला के परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कहीं पता नही लग पाया। मां के गायब होने से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि महिला जाते-जाते लाखो रुपये के जेवरात व नगदी भी लेकर चली गयी। महिला के परिजन उसके खोजबीन के लिए पुलिस से भी गुहार लगायी। परिजनो के अनुसार पुलिस ने कुछ सक्रिया जरूर दिखाई।ा परन्तु दोनों का पता नही लग पा रहा है। पुलिस का कहना है कि इन सबकी मोबाइल लोकेशन का भी पता नहीं चल पा रहा है। अगर पता चलता तो जल्द ही इन सबको पकड़ लिया जाता। उधर, महिला के परिजन महिला की ढूंढने में काफी मशक्कत भी कर रहे हैं। इसके बावजूद भी एक माह से अधिक समय बीतने के बाद पता समधी और समधन का का कोई सुराग नही मिल पा रहा है। महिला परिवार बेहद सदमे में भी हैं।










































