अंबेडकरनगर। 05 दिसंबर, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किछौछा नगर पंचायत के दरगाह रसूलपुर निवासी फिरोज अहमद सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी के उप्र की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया है।
खास बात यह है कि इसके पूर्व श्री सिद्दीकी अंबेडकरनगर जिला कार्यकारिणी में जिलाउपाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा चार बार टांडा विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे पार्टी के संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। उधर, सपा के राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य बनाए जाने पर सपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और इलाकाई लोगों के तरफ से फिरोज अहमद सिद्दीकी को मुबारकबाद मिलने का सिलसिला जारी है।
।
![सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बने फिरोज अहमद सिद्दीकी, नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का क्रम जारी, चार बार टांडा विस कमेटी के अध्यक्ष व एक बार जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं फिरोज](https://newsfloor.in/wp-content/uploads/2023/12/Photo-Firoz-A-Siddique.jpg)