अंबेडकरनगर। 22 दिसंबर, 2021 सिटी रिपोर्टर अभिषेक शर्मा राहुल
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप के कस्बा बसखारी मे पहुंचने पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विप सदस्य अजय कुमार विशाल वर्मा की अगुआई में भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी श्री कश्यप ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश की जनता बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, किसानों का विकास न करा कर उद्योगपतियों का विकास कर रही है। श्री कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों का अपमान करने का काम कर रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की परिवर्तन यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इससे साबित होता है कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी।
एमएलसी डॉ.राजपाल कश्यप के स्वागत में सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, पूर्व एमएलए कुंवर अरुण, मुजीब अहमद सोनू, सभासद आत्माराम वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी संजय मद्धेशिया, चांद खान, विकास मौर्य, शुभम वर्मा, आदर्श वर्मा, दिनेश कुमार, फूलचंद, विजय लाल यादव, पहलाद गौतम, रणजीत गौतम, इंद्रदेव मोर्या, श्रीप्रकाश वर्मा, संतोष यादव, प्रमोद चौरसिया, हाजी खलीक अशरफ, नदीम, सुरेश यादव, इंद्रसेन वर्मा, ललित यादव, परशुराम वर्मा, विनोद कन्नौजिया समेत अन्य सपाई शामिल रहे।
