अंबेडकरनगर। 19 दिसंबर, 2025
पहले बसखारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए दूसरे पक्ष के कई लोगों को मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। बसखारी पुलिस ने स्थानीय सीएचसी में घायलों का मेडिकल कराया। इसके उपरांत घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दबंगों ने दुस्साहसिक ढंग से जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों की तीमारदारी में लगे कुछ युवकों के साथ भी मारपीट की और मोबाइल तथा सोने की चेन भी छीन लिया। इस मामले में पीड़ित की तरफ से अकबरपुर कोतवाली में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
बताया जाता है कि बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसलहा में पुरानी रंजिश को लेकर महेंद्र निषाद पुत्र भुलई और महेंद्र निषाद का लड़का श्रीकेश दोनों ने मिलकर परबिंद की निर्ममतापूर्वक पिटाई करने लगे सूचना पर पीड़ित परबिंद पक्ष के लोग वहां मौके पर पहुंचे तब महेंद्र निषाद उसका बेटा श्रीकेश व उसके पट्टीदार रुदल पुत्र संतु, योगेंद्र पुत्र संतु, निकल पुत्र संतु ने अरविंद कुमार के चाचा रवि कुमार को काफी मारा-पीटा और चाची रेखा देवी का सिर फोड़ दिया और नाक में फरसा से वार किया गया और चाचा दुर्जन का भी सर फोड़ दिया गया । आरोप है कि इस दौरान महेंद्र निषाद पक्ष के लोगों ने बंदूक निकालकर जान से मारने की भी कोशिश की। इस बीच अरविंद कुमार के पिता राम केवल को भी बंदूक लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इस मामले में अरविंद के भाई परबिंद ने बसखारी थाने में तहरीर देकर उपरोक्त विपक्षी लोगों के खिलाफ गैर कानूनी ढंग से इकट्ठा होकर हिंसा करने, चोट पहुंचाना, गैर इरादतन हत्या, शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना, खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल करने समेत बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
खास बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के चिकित्सकों ने गंभीर चोट होने के कारण अरविंद के चाचा रवि कुमार व चाची रेखा देवी समेत अन्य घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देखभाल के दौरान अरविंद और उसका चचेरा भाई श्रवण पुत्र राम मूरत वहां मौजूद थे। इस बीच, दोपहर 12.30 बजे जिला चिकित्सालय में महेंद्र निषाद जो जनपद न्यायालय में अधिवक्ता भी है, उसका लड़का मुकेश निकल और पन्नीलाल वहां पहुंचे। जिला अस्पताल में ही पहुंचकर इन विपक्षियों ने श्रवण कुमार को गाली गलौज देते हुए श्रवण का गलत दबाया और उसकी मोबाइल स्मार्टफोन इंफिनिक्स जिसमें जिओ नंबर का सिम 6388710792 लगा हुआ था और उसके गले की सोने की चेन को भी छीन लिया। ऐसी स्थिति में अरविंद व उसके भाई श्रवण ने जो महिला पुलिस चोटहिलों के साथ डॉक्टरी करवाने गई थी। उनको पूरी जानकारी दी गई। महिला पुलिस के मार्गदर्शन पर अरविंद कुमार ने अकबरपुर कोतवाली में उपरोक्त विपक्षियों के खिलाफ गला दबाकर मारन,े मोबाइल और सोने की चैन छीनने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांचों परांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।







































