अंबेडकरनगर। 05 जुलाई, 2025
प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की किछौछा दरगाह पर मोहर्रम के जुलूस के समापन समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के करीब एक लाख से ज्यादा जायरीन यहां डेरा डाले हुए हैं।
जामिया बीबी फाउंडेशन के चेयरपर्सन बसखारी निवासी मौलाना सैण् अनीस अशरफ अशरफीउल जिलानी के संयोजन में पहले पांच मोहर्रम से लेकर 10 मोहर्रम तक ; एक जुलाई से छह जुलाई तक द्ध किछौछा दरगाह में स्थित खानकाह दायरातुल अशरफ में शर्बत बांटने का लक्ष्य रखा गया था। समाजसेवी सैण् अजीज अशरफ ने बताया कि मोहर्रम के अलावा सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के सालाना उर्स के मद्देनजर भी आ रहे जायरीनों की भारी भीड़ को देखते हुए अब 30 मोहर्रम 26 जुलाई तक शर्बत वितरण का क्रम जारी रखा जाएगा।






































