अंबेडकरनगर। 15 जनवरी, 2021
दहेज उत्पीड़न के मामलों को लेकर कई प्रकार के कानून बनने के बावजूद भी विवाहित महिलाओं से दहेज की मांग करने के तरह-तरह के कथित मामले सामने आ रहे हैं। विवाहित महिलाएं जाएं तो जाएं कहां। अंततः थक हर कर तीन पत्नियों ने अपने-अपने ससुरालीजनों के खिलाफ शुक्रवार को बसखारी थाना में दहेज उत्पीड़न व दहेज अधिनियम के तीन अलग-अलग केस दर्ज कराया है। तीन विवाहित महिलाओं के तरफ से दर्ज कराए गए तीन मुकदमे में 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
बसखारी थाना क्षेत्र की बुुकिया निवासिनी किरन पत्नी श्यामदेव ने बाइक व सोने की चेन दहेज में न उपलब्ध कराने तथा और चार लाख रुपए की मांग करने पर पति श्यामदेव, ससुर रामशकल, सास गिरजा देवी समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व डीपी एक्ट मेें केस दर्ज कराया है। जबकि दहेज मे मोटरसायकिल की कथित मांग पूरी न होने पर गहने छीनकर भाई के साथ व दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से भगा देने पर विवाहिता सावित्री देवी पत्नी राम मिलन निवासी पड़रिया फौलादपुर थाना बसखारी ने पति सुभाष, ससुर पूर्णमासी, सास नोहरा, जेठ विजय, देवर क्रमशः गुलाब, संजीत, ननद क्रमशः शोभावती, लीलावती, संगीता, अनीता सभी निवासीगण अनंतपुर थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व डीपी एक्ट में केस दर्ज कराया है। उधर, विवाहिता ज्योति पुत्री ईश्वर निवासी कसदहां थाना बसखारी ने पति के तरफ से घर खरीदने के लिए 10 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर पति आशुतोष, देवर अभिषेक ससुर रामकृपाल व सास देवंती सभी निवासीगण मऊनाथ भंजन जिला मऊ समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज अधिनियम में केस दर्ज कराया है।
![दहेज प्रताड़ना से तंग तीन महिलाओं ने ससुराली पक्ष के 17 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया केस, हड़कंप](https://newsfloor.in/wp-content/uploads/2021/01/m.jpg)