अंबेडकरनगर। 25 दिसंबर, 2022
किछौछा दरगाह में रह रही नाबालिग बालिका ( जायरीन ) रहस्मय ढंग से गायब हो गई। 15 वर्षीय जायरीन बालिका लंगर लेने के लिए गई हुई थी। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में बालिका की परिजनों की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।
11 अक्तूबर, 2022 को समय सुबह करीब 10 बजे गाजीपुर जिले के थाना दिलदारनगर क्षेत्र की 15 वर्षीय जायरीन बालिका दरगाह में एक स्थान पर बट रहे लगंर लेने के लिए गई हुई थी। उसके बाद से वह लौट कर वापस नहीं आयी। बताया जाता है कि लापता जायरीन बालिका हाजिरी बैठा करती थी। लापता जायरीन बालिका किछौछा दरगाह में बबलू के यहां ( कमरे में ) रह रही एक लड़की के साथ प्रायः रहा करती थी। बालिका के गायब होने पर शुरू में परिजनों ने बसखारी थाने पर एक प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन करीब 73 दिन बीत जाने के बावजूद भी जायरीन बालिका का पता नहीं लग पाया। आखिरकार पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
![सनसनी: जायरीन बालिका गायब, बसखारी पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, लंगर लेने के लिए गई हुई थी बालिका](https://newsfloor.in/wp-content/uploads/2022/12/22-3.jpg)