अंबेडकरनगर। 03 जून, 2026
सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह के 26 मोहर्रम के सज्जादानशीन सै. हसीन अशरफ अशरफीउल जिलानी की मां सैयदा नाजरा फातिमा का मंगलवार सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 82 वर्ष की थीं। पिछले कुछ महीनों से वे लगातार बीमार चल रही थीं।
उधर, मंगलवार देर शाम को किछौछा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार में देश के विभिन्न क्षेत्रों के जायरीनों, खानवादए अशरफिया के लोगों समेत भारी संख्या में इलाकाई लोगों ने सहभागिता की। लखनऊ से सड़क मार्ग से एंबुलेंस के जरिए के सज्जादानशीन सै. हसीन अशरफ की मां का पार्थिव शरीर दोपहर करीब 12 बजे किछौछा नगर स्थित आवास पर लागया गया। शव पहंुचते ही सूफी विचार धारा से जुड़े सज्जदानशीन सै. हसीन अशरफ के आवास पर लोगांे का देर शाम तक तांता लगा रहा। यहां पहुंचते ही मुरीद अपने पीर सै. हसीन अशरफ की मां के लिए दुआएं मांगते हुए नजर आए। मंगलवार देर शाम को किछौछा नगर स्थित आवास से किछौछा दरगाह के लिए जनाजा रवाना हुआ। सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के आस्ताने पर जनाजे की नमाज अदा की गई। जनाजे की नमाज में काफी मजमा रहा। इसके उपरांत रात में सज्जादानशीन सै. हसीन अशरफ के खानकाह के पास उनकी मां को सुपुर्दे खाक किया गया।
सज्जादानशीन मोइनुद्दीन अशरफ समेत इन लोगों ने किया दुःख का इजहार:
आॅल इंडिया सुन्नी जमीयतुल ओलमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व 25 मोहर्रम के सज्जादानशीन सै. मोइनुद्दीन अशरफ उर्फ मोइन मियां, सै. नूरी साहब, सै. जावेद अशरफ, मौलाना सै. वली अशरफ, मौलाना अनीस अशरफ, फखरुल मशायख के जानशीन सै. मोहामिद अशरफ “शारिक मियां”, इंतेजामिया कमेटी प्रमुख सै. अजीज अशरफ, सै. गौस अशरफ, मोहम्मद अशरफ “बडे़ बाबू”, आले मुस्तफा, डा. सै. असलम, डा. शहाब, सै. करीम मियां समेत अन्य लोगों ने सज्जादानशीन सै. हसीन अशरफ की मां के निधन पर दुःख का इजहार किया है। पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष हीरालाल यादव, विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता चंद्रभान यादव, फिरोज अहमद सिद्दीकी, कसीम अशरफ, दस्तगीर अशरफ, सभासद दस्तगीर अहमद, यहिया अशरफ समेत अन्य लोगों ने भी अफसोस का इजहार किया है।








































