अंबेडकरनगर। 09 अक्तूबर, 2025
बसखारी कस्बे में हो रही 16 स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव व भरत मिलाप के दौरान उपजिलाधिकारी टांडा अरविंद कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार की तरफ से साफ-सफाई के लिए व्यापक इंतेजाम किए गए थे। नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की एक फौज उतार दिया था। जिसके परिणामस्वरूप बसखारी कस्बे में चारों दिशाओं को जाने वाली सड़कों पर चूना छिड़काव से लेकर अच्छी सफाई व्यवस्था दिखी। प्रशासन के निर्देश पर साफ-सफाई के मामले में ईओ किछौछा संजय जैसवार ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। मौजूदा समय में चेयरमैन ( अधिकारविहीन ) ओंकार गुप्ता के न रहने से सफाई अभियान में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।






































