अंबेडकरनगर। 26 जनवरी, 2021
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में देश की राजधानी नई दिल्ली में किसान जहां आंदोलनरत हैं। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आह्वान पर अंबेडकरनगर में सपाइयों ने टैªक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद किया और ऐसे कानूनों को वापस लेने की मांग भी की। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सपाइयों के आंदोलन को रोकने के लिए पूरा जोर लगाया। कई स्थानों पर खाकी और सपाइयों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चलता रहेगा।
सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव का दावा है कि उनके आवास पर प्रातः 06.30 बजे ही आलापुर थाने के एक एसआई और तीन सिपाहियों समेत मय पुलिस बल पहुंच गया व घर पर ही उन्हें नजरबंद करने का प्रयास किया। बहुत मुश्किल से वे सपा कार्यालय पर पहुंच कर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा पाए। एसपी जिलाध्यक्ष श्री यादव का ये भी कहना है कि करीब 12 घंटे तक वे संगीनों के साए में रहे और पुलिस ने उनके राजनैतिक क्रियाकलापों को रोकने का भरसक प्रयास किया। उधर, पूर्व विधायक कुंवर अरुण का कहना है कि जैसे ही वे सपा कार्यालय पर पहुंवे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और दिन भर पुलिस उनका भी पीछा करती रही।
टाण्डा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के नेतृत्व में किसानों के सम्मान में लगभग 500 ट्रैक्टरों की रैली बुढ़नापुर/मोतिगरपुर से निकला जिसे पुलिस द्वारा रोक लिया गया। वहां पर झंडारोहण करके राष्ट्रगान हुआ और संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया तथा तीनों कृषि बिल वापस लेने के लिए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसओ महोदय को सौंपा गया। यहां पर पूर्व ब्लाक प्रमुख टाण्डा वासुदेव वर्मा, पूर्व प्रमुख बसखारी विजय वर्मा (माथुर),त्रिभुवन वर्मा, दिनेश वर्मा प्रधान, कुलदीप वर्मा, विनोद कन्नौजिया फूलचंद वर्मा, ललित यादव, आत्माराम वर्मा सभासद, चांद खां, ओमप्रकाश वर्मा, अरविन्द वर्मा, प्रहृलाद गौतम, विजेन्द्र वर्मा, अशोक वर्मा, शिवकुमार गौतम,राजन शर्मा, राजभवन वर्मा प्रधान, अशोक वर्मा, रामबचन वर्मा,मन्नू वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फिरोज अहमद, घनश्याम यादव, जयहिंद वर्मा, राकेश वर्मा,रामपरीत यादव,बदानी यादव, आलोक, मिट्ठू, रवीन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा,वसी अख्तर, सूरज यादव, सुरेश वर्मा, प्रेमचन्द वर्मा पूर्व अध्यक्ष टांडा फिरोज अहमद सिद्दीकी मिन्टू यादव, राहुल पटेल, विपिन वर्मा, राधेश्याम दूबे, राधेश्याम वर्मा, अंगद वर्मा,निनकू यादव, विनोद गौड़,सोमई यादव, सुशील गौड़,राम उजागिर वर्मा, डब्लू वर्मा, गुड्डू यादव, अदनान खां समेत अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने टैªक्टर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता की।
टांडा विस अध्यक्ष संदीप यादव की अगुआई में त्रिमुहानी चैराहे से हसनपुर, सुंथर, रामपुर होते हुए अन्य क्षेत्रों से होकर किसान तिरंगा यात्रा कूच करती रही। विस अध्यक्ष के साथ कृपाराम वर्मा, सुधाकर यादव, खुर्शीद अहमद, विशाल मौर्य, मो. नईम, इसरार अहमद समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता टैªक्टरों चलाते हुए भ्रमण करते रहे। उधर, पूर्व विधायक टांडा अजीमुलहक पहलवान के पुत्र मुसाब अजीम को सैकड़ों कार्यकर्ताओं व टैªक्टरों के साथ टांडा तहसील जाते समय पुलिस ने सिंहपुर के पास सभी को रोक कर नजरबंद कर दिया। नजरबंद किए जाने के बाद मुसाब अजीम ने कहा कि पिछले दो माह से कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए किसान आंदोलनरत हैं। लेकिन केंद्र सरकार झुकने को तैयार नहीं। मुसाब ने किसानों के ट्रैक्टरों में पेट्रोल पंपों से तेल न लेने देने के योगी सरकार के फरमान का विरोध किया। मुसाब के साथ रविंद्र यादव, हरिकेश कन्नौजिया, जलाल, मेराज अहमद, बीडीसी राशिद समेत कई सपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
लेहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव फैजान खां, रईस खां किछौछवी, बृजेंद्र यादव, वरुण यादव, गंगाराम राजभर समेत दर्जनों सपाइयों को टैªक्टर रैली के दौरान बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और प्राइवेेट बस में भर कर पुलिस ने इन सपाइयों को अतरौलिया ले जाकर छोड़ा। मौलाना कासिम को किछौछा दरगाह में मलंग गेट के पास पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया और बाद में उन्हें छोड़ा गया। पूर्व सांसद त्रिभवुन दत्त ने आलापुर विस क्षेत्र में सपाइयों को लेकर किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए अपनी ताकत का एहसास कराया। टांडा तहसील क्षेत्र में जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू व पूर्व नगर अध्यक्ष सै. कसीम अशरफ ने भी किसान रैली में अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सहभागिता की व अपनी शक्ति का अहसास कराया। इंकलाबी शायर व सपा नेता कुमेल अहमद ने भी आंदोलन में काफी जोश भरा।
