अंबेडकरनगर। 25 जनवरी, 2026
नौशाद खां अशरफी/अभिषेक शर्मा राहुल
जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़ो निवासी इंकलाबी शायर कुमैल अहमद की पुत्री शमा परवीन ने कॉर्पोरेट एवं कमर्शियल लॉ में एलएलएम ( मास्टर ऑफ लॉ ) की उपाधि हासिल करके क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।
शमा परवीन ने द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज ( एनयूरजेएस ) से यह उपलब्धि हासिल की है। अभी हाल ही में कोलकाता में हुए समारोह में देश के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश/कुलाधिपति तथा एनयूरजेएस के कुलपति द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र/उपाधि पत्र तथा स्वर्ण पदक से शमा परवीन को नवाजा गया है।
खास बात यह है कि इस डिग्री के हासिल करने के बाद कॉर्पोरेट कानून में एक वकील अपनी सेवा देते हैं। कमर्शियल कानून में ट्रेड और इंडस्ट्री से संबंधित मामलों में भी वह सेवा देता है।
उधर, शमा परवीन को एलएलएम की डिग्री हासिल होने के बाद इलाकाई और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने इंकलाबी शायर कुमैल अहमद व उनकी बेटी शमा परवीन को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।










































