अंबेडकरनगर। 29 मई, 2025
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में गुरुवार देर शाम को सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ का कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने दर्शन कर दुआएं मांगी। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री पटेल ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के मजार मुबारक ( समाधि ्र) पर मखमली चादर चढ़ाई और अकीदत के फूल गुलाब व खुशबू के तौर पर इत्र वगैरह पेश किया।
गुरुवार देर शाम करीब 07.40 बजे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ( अंबेडकरनगर ) सै. मेराजुद्दीन किछौछवी की अगुआई में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के सिर पर दरगाह की चादर की पगड़ी बांध कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने किछौछा दरगाह आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की उम्दा प्रदर्शन के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर उप्र कांग्रेस महासचिव जयकरन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, अयोध्या मंडल के कोऑडिनेटर अमित जायसवाल, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, उप्र युवक कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव विशाल वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अनुराग तिवारी, पीरजादा सै. खलीक अशरफ. मीडिया प्रभारी डा. विजय शंकर तिवारी, फिरोज खां किछौछवी समेत अन्य मौजूद रहे।
