नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2025 ( ब्यूरो )
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। परिणीति ने रविवार सुबह दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, वहीं पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।
खबरों के मुताबिक, शनिवार देर रात परिणीति को हल्की असुविधा के बाद अस्पताल लाया गया था। रविवार सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और सेलेब्रिटीज़ लगातार इस कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
परिवार में जश्न, फैंस में उत्साह
राघव चड्ढा के करीबी सूत्रों के अनुसार, “परिणीति और राघव बेहद खुश हैं। यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा पल है।” अस्पताल के बाहर सुबह से ही मीडिया और फैन्स की भीड़ जुटी रही।
कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को बधाई दी है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, जो परिणीति की बहन हैं, जल्द ही भारत लौटकर अपनी बहन और भांजे से मिलने आ सकती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस “üठंइलब्ींकीं” और “üच्ंतपदममजपब्ीवचतं” हैशटैग के साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं।
शादी से पैरेंटहुड तक का सफर-
बता दें कि परिणीति और राघव की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही थी। दोनों ने 2023 में सगाई की थी और उसी साल 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।
शादी के बाद परिणीति फिल्मों और पब्लिक इवेंट्स से थोड़ा दूर रहीं और अक्सर दिल्ली या चंडीगढ़ में राघव के साथ नजर आती थीं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहाँ उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कृ “सब अच्छा होने वाला है।”
सोशल मीडिया पर उमड़ी बधाइयों की बाढ़
खुशखबरी मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। किसी ने लिखा “परिणीति अब सिर्फ स्टार नहीं, एक सुपर मॉम हैं।”
वहीं, एक यूज़र ने ट्वीट किया कृ “राघव और परिणीति के जीवन की नई शुरुआत पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। छोटू चड्ढा के आने से पूरा देश खुश है।”
फिलहाल मां-बेटे दोनों स्वस्थ
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, परिणीति की डिलीवरी नॉर्मल रही और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल परिवार प्राइवेसी चाहता है और मीडिया से दूरी बनाए हुए है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राघव या परिणीति की ओर से पहला आधिकारिक बयान और बेबी की तस्वीर साझा की जाएगी।











































