अंबेडकरनगर। 18 अक्तूबर, 2025
जिले के बसखारी ब्लाक के टड़वा मिश्र निवासी प्रतीक मिश्र पुत्र सच्चिदानंद मिश्र पदोन्नति होने पर एआरटीओ ( सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ) बने हैं। इसके पूर्व प्रतीक मिश्र परिवहन विभाग में आजमगढ़ में संभागीय निरीक्षक ( आरआई ) पद पर कार्यरत थे। शासन स्तर से प्रमोशन होने पर उन्होंने आजमगढ़ में ही आरआई से एआरटीओ का कार्यभार ग्रहण लिया है।
एआरटीओ बने प्रतीक मिश्र ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। एआरटीओ प्रतीक मिश्र के चाचा विवेकानंद ने बताया कि एआरटीओ प्रतीक मिश्र के दो भाई क्रमशः नवीन मिश्र व प्रवीण मिश्र कानपुर व लखनऊ में राजपत्रित अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। प्रतीक के एआरटीओ बनने पर टड़वा मिश्र समेत बसखारी ब्लाक के आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है।
ी।






































