अंबेडकरनगर। 10 अक्तूबर, 2025
जिले के बसखारी कस्बे में पूर्वाचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप, दुर्गा पूजा महोत्सव सकुशल संपन्न होने पर श्रीराम लीला समिति बसखारी के पदाधिकारियों ने बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय को अंग वस्त्र देकर और माल्यार्पण करके स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष राहुल गौड़, उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्त, संरक्षक सत्यम सिंघल, महामंत्री गोपाल स्वर्णकार, सुमित गुप्ता उर्फ मक्खू वैद्य समेत अन्य लोग शामिल रहे।
चेयरमैन के अधिकारविहीन होने के बावजूद श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने लगाया प्रसाद वितरण कैंप
विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान किछौछा नगर पंचायत प्रशासन के तरफ से पूर्वी चौराहे के पास प्रसाद वितरण कैंप लगाया गया था। बसखारी कस्बे के विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और विसर्जन शोभा यात्रा में जा रहे लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही जलपान किया। चेयरमैन ओंकार गुप्ता के अधिकारविहीन होने पर ईओ किछौछा संजय जैसवार की ओर से यह व्यवस्था की गई थी। प्रसाद वितरण कैंप में राकेश प्रजापति समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।












































