अंबेडकरनगर। 05 सितंबर, 2025
पैगंबर साहब के जन्द दिन की खुशी में बारह रबीउल अव्वल के दिन शुक्रवार शाम को सामाजिक संस्था बशीर फाउंडेशन की पहल पर 21 विधवा व जरूरतमंद महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। बसखारी कस्बे में पूर्वी चौराहे के पास आजमगढ़ रोड पर सिलाई मशीन वितरण के कार्यक्रम में पूर्व संसदीय कार्यमंत्री व सांसद लालजी वर्मा, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, सै. फैजान अहमद चांद के हाथों विधवा महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब के मानवता, इंसानी हमदर्दी व विश्व शांति के लिए समर्पित जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। उनके आदर्शों को हमें धरातल पर उतारना चाहिए। सिलाई मशीन वितरण में सै. फैजान अहमद चांद, सै. खलीक अशरफ, अहमद हुसैन खां जंग बहादुर, डा. शोएब, संदीप यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष बसखारी विजयमणि यादव, मेराज अहमद, जोहेब खान, अकील अशरफ समेत अन्य मौजूद रहे।








































