अंबेडकरनगर। 20 अगस्त, 2025
नवदुर्गा महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता दीपक सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा की संयुक्त पहल पर नवदुर्गा महाविद्यालय खसरोपुर में बसखारी मंडल के नवयुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
स्वागत एवं सम्मान समारोह में भाजपा नेता दीपक सिंह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर मंडल उपाध्यक्ष बबलू उपाध्याय रहमतुल्लाह काजी, चंद्रेश निषाद, गगन मौर्य, पवन सिंह, रणजीत सिंह, मंडल महामंत्री सुभाष चंद्र गुप्ता, अनुराग पांडेय, मंडल मंत्री लालमन रावत, दिलीप श्रीवास्तव, बृजेश यादव दिनेश निषाद, महेंद्र वर्मा, माधुरी राजभर, मंडल कोषाध्यक्ष प्रियंका चौरसिया समेत सभी मंडल नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने बसखारी मंडल क्षेत्र में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और गांव-गांव में नए लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र दिया। कार्यक्रम में राजू वर्मा, प्रवीण दूबे, नीरज सिंह विशाल गौतम, बीरू कनौजिया, मनीष त्रिपाठी समेत अन्य भाजपा वर्कर उपस्थित रहे।










































