अंबेडकरनगर। 30 दिसंबर,
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश सारंग का जन्मदिन अंबेडकरनगर जिले के बसखारी ब्लॉक के डोड़ो तिराहे पर भाजपा समर्थक मच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश पर कुमैल अहमद सिद्दीकी, साहित्य मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संयोजकत्व में समारोहपूर्वक मनाया गया। खास बात यह है कि इस अवसर पर केक काट कर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया और कैलाश सारंग की दीर्घायु की कामना की गई।
इस मौके पर कुमैल अहमद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें हासिल करने का दावा किया और तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को साकार करने का लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटने की बात कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हकीम इरफान ने गीत/कविता के जरिए 2024 में पुनः कमल के फूल को खिलाने के लिए बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अयोध्या मंडल अध्यक्ष कय्यूम बेग उर्फ सुल्तान बाबा, अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष अली अहमद, महामंत्री हारिश खान, खुर्शीद अहमद, पप्पू खान, बबलू अंसारी, एडवोकेट फिरोज अहमद मंसूरी समेत दर्जनों लोगों ने सहभागिता की।









































