अंबेडकरनगर। 26 अक्तूबर, 2026
पूर्वांचल के ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन सोमवार रात को होगा। बसखारी कस्बे में जहांगीरगंज रोड गांधी आश्रम से रात 12 बजे भरत मिलाप के मद्देनजर शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा पूर्वी चैराहा, बसखारी मुख्य बाजार, मुख्य चैक होते हुए बसखारी थाना, ब्लाक के निकट पहुंचेगी। अंत में हनुमान गढ़ी मंदिर के पास मंगलवार भोर में भरत मिलाप प्रवेश द्वार के निकट भरत मिलाप होगा।
उधर, भरत मिलाप के आयोजन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमले ने सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए हैं। बसखारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ( पश्चिमी ) देवेंद्र चतुर्वेदी के हाथों सुरक्षा व्यवस्था की कमान होगी। बताया गया कि भरत मिलाप के दृष्टिगत तीन पुलिस क्षेत्राधिकारी, तीन प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 20 उप महिला निरीक्षक, 150 पुरुष कांस्टेबल, महिला आरक्षी 50, टैªफिक पुलिस 10, एक प्लाटून पीएसी, अगर््िनशमन दस्ता समेत जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स की व्यवस्था रहेगी। सोमवार देर शाम से लेकर मंगलवार सुबह छह बजे तक बसखारी के कई मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा।









































