अंबेडकरनगर। 13 सितंबर, 2026
जिले के हंसवर थाना पुलिस और गुजरात में हुए कई करोड़ रुपए लूटकांड का अभियुक्त और उसके साथी अपराधी के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में दोनों शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। वहीं हंसवर थाने का एक दरोगा भी घायल हुए हैं। सीएचसी बसखारी में दोनों बदमाशों व घायल दरोगा का उपचार जारी है। मौके से भाग रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना हंसवर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं रोकथाम जुर्म-जरायम की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान काजीपुर बाजार में मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर अपराधी अवैध असलहों से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बरही से काजीपुर बाजार की ओर जाने वाली नहर पटरी से आ रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना हंसवर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर चेकिंग की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलहों से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश शिवम यादव एवं मो0 जिशान पैर में गोली लगने से घायल हो गए तथा बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एसआई रवि यादव की बायीं बांह को छूते हुए गोली निकल गई।
घायल अभियुक्त शिवम यादव एवं मो. जिशान तथा एसआई रवि यादव को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी बसखारी भेजा गया। वहीं मौके से भाग रहे तीसरे आरोपी मंजीत पाण्डेय को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह है कि पुलिस मुठभेड़ में घायल शिवम यादव तीन वर्ष पूर्व गुजरात के कच्छ जिले के थाना गांधी धाम ए डिवीजन क्षेत्र में हुए करोड़ों के लूटकांड में वांछित रह चुका है।
इस संबंध में थाना हंसवर पर मु0अ0सं0 -127/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं धारा 3ध्25ध्27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
’गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण’
- शिवम यादव पुत्र सुभाष, निवासी जल्लापुर, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 27 वर्ष (घायल)।
- मो0 जिशान पुत्र असद उर्फ तसद्दुक, निवासी ढेकवा बहाउद्दीनपुर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 28 वर्ष (घायल)।
- मंजीत पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय, निवासी भटपुरवा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 26 वर्ष।
’बरामदगी’
ऽ ’अभियुक्त शिवम यादव’ के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर एवं 02 खोखा कारतूस .32 बोर।
ऽ ’अभियुक्त मो. जिशान’ के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं 01 खोखा कारतूस .315 बोर। 01 मोटरसाइकिल संख्या यूपी 45 एए 8496, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
’आपराधिक इतिहास’
’ आपराधिक इतिहास अभियुक्त शिवम यादव उपरोक्त——–’
1.मु0अ0सं0 145/22 धारा 323,504,506 भादवि व 3(1),द,ध एससी एसटी एक्ट थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर
2.मु0अ0सं0 313/22 धारा 323,504,506 भादवि व 3(1),द,ध एससी एसटी एक्ट थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर
3.मु0अ0सं0 79/23 धारा 323,504,506 भादवि व 3(1),द,ध एससी एसटी एक्ट थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर
4.मु0अ0सं0 278/22 धारा 323,504,506 भादवि थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर,
5.मु0अ0सं0 197/24 धारा 115(2),351,352(3) बीएनएस थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर
6.मु0अ0सं0 59/25 धारा 109(1),351(3) बीएनएस व 3ध्25 आर्म्स एक्ट थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर
7.मु0अ0सं0 11993006230521/23 धारा 392,397,120बी, 34 भादवि थाना गांधी धाम ए डिवीजन जनपद कच्छ प्रान्त गुजरात
ऽ ’आपराधिक इतिहास अभियुक्त मो0 जिशान उपरोक्त—–’
1.मु0अ0सं0 32/25 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर
2.मु0अ0सं0 93ध्26 धारा 325 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट व 9/51 वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर
3.मु0अ0सं0 126/26 धारा 115(2),117(2),351(3) बीएनएस थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मंजीत पाण्डेय उपरोक्त—–’
1.मु0अ0सं0 48/26 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 265/24 धारा 115(2),352,351(3),324(4)बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
3-मु0अ0सं0 177/23 धारा 201,302,34 भादवि थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
’गिरफ्तारी का स्थान’
ग्राम मगतहिया, मजरा सेमऊर खानपुर के पास नहर पटरी, बहद ग्राम सेमऊर खानपुर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर।
’गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम’-
थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार, उ.नि शुभम मिश्रा, उ.नि. रवि यादव, का. धीरज सिंह,. का. जितेन्द्र सरोज, का. प्रदीप यादव, का. अभयानन्द यादव, का. राजा यादव, का. योगेश कुमार, का. कुलदीप सिंह व महिला का. लवी शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।











































