अंबेडकरनगर। 06 अक्तूबर, 2022 अभिषेक शर्मा राहुल
किछौछा नगर में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से सम्पन हुआ। 40 फिट के रावण के पुतले का दहन किया गया। मौसम की बेरुखी पर आस्था भारी पड़ी। हज़ारों की संख्या में लोग मेला मैदान में डटे रहे।
इसके पूर्व राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न अपनी भारी सेना के साथ नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई बसखारी जलालपुर मार्ग पर स्थित मेला मैदान पहुँची। जहाँ राम और रावण की सेना में भीषण युद्ध हुआ। रावण की सेना युद्ध मैदान से भाग गई और श्री राम ने रावण का वध कर दिया। बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को अग्निवाण मारकर दहन किया। रावण के दहन होते ही पूरा मैदान जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। इस मेले में हज़ारो की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ रामलीला समिति के उप संरक्षक सर्वजीत लाल जायसवाल, अध्यक्ष अजीत कसौधन, महामंत्री सीताराम कसौधन, प्रबन्धक साहिल सोनी समेत विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।