अंबेडकरनगर। 28 जुलाई, 2022
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्देशानुसार लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के सदस्य बनें के स्लोगन के साथ टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के किछौछा नगर पंचायत के वार्ड मखदूमनगर समेत कई स्थानों पर सपा जिला उपाध्यक्ष फ़िरोज अहमद सिद्दीकी की अगुआई में कैंप लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष फ़िरोज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, गिरती हुई कानून व्यवस्था को लेकर जनता में काफी नाराजगी का माहौल है। ऐसे में बहुत तेजी से लोग सपा की सदस्यता ले रहे हैं। श्री सिद्दीकी ने बताया कि सदस्यता कैंप में कई दर्जन लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण ली है। सदस्यता कैंप में रईस अंसारी, मो. हसीन खां, प्रमोद कुमार गुप्त, अतहर खां, मौलाना जिलानी, अनुराग कुमार गुप्त समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।
