अंबेडकरनगर। 27 मई, 2027
देश-विदेश व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध किछौछा दरगाह की ग्राम भिदूण स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक ईदगाह में ईदुल अजहा ( बकरीद ) की नमाज गुरुवार प्रातः 9 बजे बजे होगी। पूर्व सज्जादानशीन स्व. फखरुद्दीन अशरफ के जानशीन सै. मोहामिद अशरफ “ शारिक मियां ” नमाज की इमामत करेंगे। इस ईदगाह पर देश भर के हजारों की संख्या में जायरीन व आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों नमाजी नमाज अदा करेंगे।
इसके अलावा किछौछा दरगाह के आस्माने पर जुमा मस्जिद में प्रातः 08.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। उधर, बसखारी कस्बे के अशरिफया मस्जिद में सुबह 06.30 बजे, जलालपुर रोड स्थित आयशा मस्जिद में 06.45 बजे, कादरिया मस्जिद में सुबह सात बजे, बसखारी की जामा मस्जिद में क्रमशः 07.15 व 07.30 बजे ईदुल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। सै. खलीक अशरफ ने यह जानकारी दी। बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि नमाज के दौरान विभिन्न प्रार्थना सभा स्थलों/मस्जिदों के पास चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।










































