नई दिल्ली। 17 जनवरी, 2025 ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के हवाले से )
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को (17 जनवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2024; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2024; अर्जुन पुरस्कार-2024; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2023; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी-2024 शामिल हैं।
भारत के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा हर साल बेहतरीन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, जिसका नाम महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है, भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है, जिसके बाद अर्जुन पुरस्कार आता है।
इस साल, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह, शतरंज विश्व चैंपियन गुकेश डी और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के चार प्राप्तकर्ता थे। शेष अन्य बेहतरीन खिलाड़ियों को अलग-अलग श्रेणी के पुरस्कार राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए हैं।
