अंबेडकरनगर। 15 नवंबर, 2026
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में खानकाहे अशरफिया गुलशने रजा में सूफी बुजुर्ग सै. मोहम्मद रजा रहमतुल्लाह का 26 वां दो दिवसीय सालाना उर्स सादगी मेें मनाया गया। इस मौके पर जानशीन / उत्तराधिकारी मौलाना व एडवोकेट सै. इरफान किछौछवी ने उर्स में आए हुए जायरीनों, मुरीदीन, देश की तरक्की, हिन्दू मुस्लिम एकता, सदभाव, राष्ट्र एकता और अखंडता के लिए दुआएं मांगी गईं।
उर्स के प्रथम दिन 14 नवम्बर श्निवार को सुबह आठ बजे कुरानख्वानी हुई। बाद नमाजे असर चादरपोशी और बाद नमाजे ईशा जलसा ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम हुआ। जिसकी सरपरस्ती एवं सदारत हजरत मौलाना एडवोकेट पीर ( जगत गुरु ) सैय्यद मोहम्मद इरफान ने किया है। बाहर से आए शायरों व नातखांओं ने नबी की शान में नातिया कलाम, खुदा की शान में हम्द च सूफी संतांे की शान में मनकबत पेश कर लोगो का दिल जीत लिया। ओलमा एकराम मुफ्ती रेहान मेहताफ, मुफ्ती जीशान, मौलाना हैदर ने लोगो को अपनी तकरीर में बताया कि खुदा के नेक बन्दे कभी मरते नही हैं, वे अमर हैं।
कार्यक्रम के आखिर में सलातो सलाम के बाद दुआएं मांगी गईं। 15 नवम्बर रविवार सुबह पुनः आठ बजे कुरानख्वानी, दोपहर 12 बजे लंगर ( भंडारा ) हुआ। बाद नमाजे असर चादर व गुलपोशी हुई। बाद नमाजे ईशा ( रात की नमाज ) विशेष फकीरी कव्वाली महफिले समा का आयोजन हुआ। जिसकी सदारत सैय्यद मोहम्मद अब्दुल्लाह मियां ने किया। खास बात यह है कि उर्स के दूसरे दिन कार्यक्रम की सदारत सूफी सैय्यद उस्मान मिया रह. किया करते थे जिनकी 26 जून 2026 को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। अब उनके स्थान पर उनके पुत्र सैय्यद मोहम्मद अब्दुल्लाह मियां अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।







































