अंबेडकरनगर। 26 अगस्त, 2026
कस्बा बसखारी में कई अंजुमनों के संयुक्त पहल पर 12 रबीउल अव्वल का जुलूस निकाला गया। जुलूस का यह काफिला बसखारी मुख्य बाजार, पूर्वी चैराहा, आजमगढ़ रोड होते हुए ग्राम डोड़ों समेत अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरा।
बसखारी के जुलूस के दौरान गंगा जमुनी तहजीब, आपसी सौहार्द व भाईचारे का मिसाल देखने को मिला। बुधवार शाम करीब 06.30 बजे जैसे ही जुलूस बसखारी के मुख्य चैक ( पश्चिमी चैराहा ) पर पहुंचा त्योंही मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ पूर्व प्रधान बसखारी रामकुमार गुप्त समेत अन्य हिन्दू भाइयों का फूल मालाओं से लाद कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रात करीब आठ बजे बसखारी के जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में मौलाना सै. अनीस अशरफ, सै. फैजान अहमद चांद, सै. अजीज अशरफ, सै. मोहामिद अशरफ शारिक मियां, खलीक अशरफ, मोहम्मद अशरफ, आले मुस्तफा, शेखू मियां, अकील अशरफ, सै. फहद, गुड्डू मियां, मेराज अहमद, सहाबु खां समेत अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।
उधर, प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की किछौछा दरगाह से अंजुमन फैजाने सिमना, अंजुमन शमा-ए-इस्लाम समेत विभिन्न अंजुमनों के सामूहिक पहल पर 12 रबीउल अव्वल का ऐतिहासिक जुलूस निकला। जुलूस में देश भर से आए हुए भारी संख्या में अकीदतमंद और स्थानीय लोग शामिल रहे। दरगाह के जुलूस में मक्की सुबहानी, फैजान खां, मौलाना जिलानी, अतहर खां, लल्लू शाह, दबीर अहमद, इरफान शाह समेत अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।










































