अंबेडकरनगर। 12 अगस्त, 2026
जावेद सिद्दीकी अन्ना
स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले ही जिले का बसखारी कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। 13 अगस्त को बसखारी में आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा शामिल होंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ( अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ) दानिश आजाद अंसारी तथा भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा दोपहर करीब तीन बजे बसखारी स्थित मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून बसखारी पहुंचेंगे। इस दौरान वे तिरंगा यात्रा में सहभागिता करेंगे। तिरंगा यात्रा बसखारी कस्बे के मदरसा जामिया बीबी सुल्ता खातून शुरू होकर क्षेत्र के नूरी गली होते हुए बसखारी मुख्य बाजार होते हुए पश्चिमी चैराहा होते हुए जलालपुर रोड तक जाएगी। तिरंगा यात्रा के मद्देनजर संबंधित शिक्षण संस्था के द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।








































