अंबेडकरनगर। 22 नवंबर, 2026
अंबेडकरनगर जनपद के बसखारी ब्लाक के पास एक मैरेज हाॅल में रविवार को पूर्व सपा सुप्रीमो व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की 87 वीं जयंती पर एक समारोह आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या में स्थित राम मंदिर में चढ़ावा/चंदा चोराी का मुद्दा उठा। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के केंद्र व यूपी की डबल इंजन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2027 के यूपी विस चुनाव में जनता चढ़ावा चोरों को सबक सिखाएगी।

मुख्य अतिथि प्रो. डा. अवधेश कुमार, पूर्व एमएलसी अतहर खां, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, मुसाब अजीम, विधानचंद चैधरी, प्रधान संघ अध्यक्ष विजयमणि यादव समेत अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में यूपी और केंद्र की डबल इंजन की सरकार को लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी, किसान, बुनकर विरोधी बताया। वक्ताओं ने एक स्वर में 2027 में सपा सरकार बनने पर बुनकरों को फ्लैट रेट में बिजली देने, शिक्षित बेरोगारों को नौकरी देने, महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजना लाने की बता कही। विधायक राममूर्ति वर्मा के संयोजन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी नेता अतहर खां व संचालन टांडा विस अध्यक्ष संदीप यादव ने किया। जयंती समारोह के कार्यक्रम में महतं चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मुजीब अहमद सोनू, कसीम अशरफ, मेराज अहमद, गंगाराम राजभर, बृजेंद्र यादव, श्रीराम पटेल, अहमद हुसैन खां, पूर्व जिपं सदस्य राजमन भारती, मुन्ना मलिक, फैजान खां, फैज खां, इंद्रजीत यादव, हाजी इफ्तेखार, वसीम अहमद, सगीर खां समेत अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।










































